अब आप WhatsApp से ग्रुप वॉयस और ग्रुप वीडियो कॉल कर पाएंगे। इस फीचर को सभी व्हाट्सऐप यूज़र के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। ग्रुप कॉलिंग फीचर की पहली झलक बीते साल अक्टूबर में मिली थी। इसके बाद Facebook ने मई में आयोजित एफ8 डेवलपर कॉन्फ्रेंस में इस फीचर को लेकर आधिकारिक ऐलान किया। WhatsApp का नया फीचर अब दुनिया भर के यूज़र के लिए आईओएस और एंड्रॉयड ऐप पर उपलब्ध है। बता दें कि ग्रुप कॉलिंग में एक वक्त पर सर्वाधिक चार लोग हिस्सा ले सकते हैं। दावा है कि WhatsApp पर यूज़र हर दिन 2 बिलियन मिनट कॉलिंग करते हैं। ऐसे में नए ग्रुप कॉलिंग फीचर को लेकर मांग बहुत दिनों से थी। WhatsApp पर वीडियो कॉल की सुविधा 2016 से मौज़ूद है। लेकिन सिर्फ 2 लोग ही इसमें हिस्सा ले सकते थे। अब व्हाट्सऐप आईओएस और एंड्रॉयड ऐप पर यूज़र ग्रुप वीडियो कॉलिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि व्हाट्सऐप ग्रुप कॉलिंग में सर्वाधिक चार लोग हिस्सा ले पाएंगे। WhatsApp का दावा है कि नया फीचर कमज़ोर नेटवर्क होने पर भी अच्छा काम करेगा। इस मैसेजिंग ऐप के सभी चैट की तरह ग्रुप कॉलिंग भी पूरी तरह से इनक्रिप्टेड...
Just love your article.I do invariably look over your web site for brand new articles.I am recently performing on associate app online sms bomber
ReplyDeletethats going awing and special because of you